DDNewsOfficial:
सुभाषचन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी सन् 1897 को ओड़िशा के कटक शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माँ का नाम प्रभावती था। कटक के यूरोपियन स्कूल से प्राइमरी शिक्षा पूर्ण कर मात्र पन्द्रह वर्ष की आयु में सुभाष ने विवेकानन्द साहित्य का पूर्ण अध्ययन कर लिया था।सुभाष ने 1920 में आईसीएस परीक्षा वरीयता सूची में चौथा स्थान के साथ उत्तीर्ण तो की लेकिन जल्द ही आईसीएस से त्यागपत्र भी दे दिया।
आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक नेता जी ने देश को “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” का नारा दिया और राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा का संचार किया।