आज दिल्ली में विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। 17 जनवरी को प्रस्तावित एआईसीसी की बैठक से ठीक पहले हो रही कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने के मसले पर बातचीत हो सकती है। कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को भी बुलाया गया है। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी तो एआईसीसी बैठक में पेश होनेवाले प्रसतावों को भी इसमें अंतिम रुप दिया जा सकता है।
DDNewsOfficial