आज विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस का समारोह पूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह वर्षों पुरानी परंपरा है जिसे गणतंत्र दिवस के बाद 29 जनवरी को विजय चौक पर आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में सेना के तीनों सेवाओं का बैंड समूह ड्रम और बिगुल से संगीतमय प्रस्तुति दी।