-ला इंटर्न के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के चलते जस्टिस गांगुली ने पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के दिए संकेत
-दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त
-कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है
-विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य भारतीय समुद्री सीमा में हुआ दाखिल
-आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों में सभी 545 सीटों पर चुनाव लड़ने का खंडन किया
-सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ग्राहकों को २4 अनिवार्य चैनल नहीं दिखाने पर तीन निजी डायरेक्ट टू होम- डी टी एच ऑपरेटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इन २4 चैनलों में डी डी नेशनल
-किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों पिछले 17 महीनों से वेतन ना मिलने के कारण आज से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर है
-भूटान के नरेश जिग्मे-खेसर नाम्ग्येल-वांग-चुक और उनकी पत्नी महारानी जेत्सन-पेमा पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुचें
-तेलुगु फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार उदय किरण की संदिग्ध हालातों में मौत की खबर है
-शेख हसीना की आवामी लीग की बांगलादेश में हुए आम चुनावों में भारी जीत की खबर
-दक्षिणी सूडान में घात लगाकर किए गए एक हमले में सेना के एक जनरल की मौत हो गई है
-इराक में बगदाद में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई
-अमेरिका के कई हिस्सों में बर्फ़बारी होने से सामान्य जनजीवन और यातायात काफी प्रभावित हुआ है
-स्विटजरलैंड के स्टेनिस्लास वावरिंका ने किया चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा
-शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला, सेसेंक्स 91 अंको की गिरावट के साथ 20,760 पर खुला तो निफ्टी 34 अंकों8 की कमी के साथ 6179 पर खुला
-आज अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 27 पैसे की गिरावट के साथ 62.43 पैसे पर खुला
DDNewsOfficial