केजरीवाल ने भले ही धरना खत्म कर दिया हो लेकिन बीजेपी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है । कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग करते हुए बीजेपी के लोगों ने राजधानी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया । उधर केजरीवाल पर चुनाव में तय सीमा से ज्यादा खर्च करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है ।