वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के समापन भाषण और सत्ता में आने पर कई
दावों के साथ आज दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय कार्यपरिषद की बैठक खत्म हो गई।
आज भाजपा ने राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया जिसमें यूपीए सरकार पर विभिन्न मोर्चों
पर नाकाम रहने का आरोप लगाया गया साथ ही सत्ता में आने पर सभी तबकों के विकास
का दावा भी किया गया ।