लोकसभा चुनाव की आहट तेज होते ही गठबंधन की राजनीति के नये सिरे से ध्रुवीकरण के संकेत मिलने लगे है। कई पुराने साथी ऐसा लगता है कि चुनावी हवा के झौके में पाला बदलने की फिराक मे है, तो नये गठबंधनों और नये साथियों की तलाश, ऐसा लगता है कि सभी राजनीतिक पार्टियों को है। इस सारी उठापठक से जम्मू कश्मीर भी अछुता नहीं है। अब तक राज्य में एक दूसरे का हाथ थाम कर चल रही कांग्रेस और एनसीपी में दरारे साफ दिखाई दे रही है।