अमेरिका में एक ज्यूरी द्वारा वीजा धोखाधड़ी और झूठे बयान देने के लिए अभ्यारोपित वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े कल रात नई दिल्ली लौट आई। हालांकि अमेरिका ने देवयानी खोबरागडे को आरोप मुक्त नहीं किया है। लेकिन भारत के लगातार दवाब के बाद अमेरिका ने देवयानी को राजनयिक छूट देते हुए जी-1 वीजा दे दिया है। स्वदेश लौटने पर देवयानी ने सहयोग करने पर देश का धन्यवाद किया।