राहुल गांधी आज दिन भर सुर्खियों में रहे। किसी पब्लिक रैली या कांग्रेस के अधिवेशन में दिये अपने भाषण की वजह से नहीं बल्कि एक टीवी चैनल को दिये गये इंटर्वयू के लिये। सांसद बनने और कांग्रेस उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी लेने के बाद दिये गये इस पहले एक घंटे से भी ज्यादा के इंटरव्यू में राहुल कई मुद्दों पर बोले। राजनीतिक बिरादरी में इसको लेकर ख़ासी प्रतिक्रिया देखने को मिली