क्या परिक्षाओं के मौसम में दिल्ली की जनता के एक बड़े हिस्से को बिजली की भारी कटौती से जूझना होगा? आसार तो यही लग रहे हैं क्योंकि एनटीपीसी ने दिल्ली सरकार की निजी बिजली वितरण कंपनी से बकाया रहने के बावजूद सपलाई जारी रखने की गुहार को ठुकरा दिया है। अब सवाल ये है क्या कंपनियों के बीच फंसी रक़म पर ख़ीचतान का ख़ामियाज़ा आम आदमी को भुगतना पड़ेगा।