पैंसठवे गणतंत्र दिवस के मौके पर दूरदर्शन परिसर में भी एक समारोह का आयोजन किया गया। दूरर्शन न्यूज़ के महानिदेशक एस. एम.खान ने तिरंगा फहराया। देश की आन बान और शान के प्रतीक अपने झंडे को सलामी देने के लिए भारी संख्या में परिसर के कर्मचारी मौजूद थे। झंडारोहण के बाद महानिदेशक ने सभी कर्मचारियों को देश की मजबूती में अपनी भूमिका का सही तरह और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।