देश में इन दिनों सर्दी का मौसम चल रहा है। ऐसे में ऊनी वस्त्रों की मांग बढ़ जाती है। कहते हैं कि ऊनी वस्त्रों की जो वेराइटी और रंग, शिमला में नज़र आते हैं वो देश के किसी कोने में नहीं। इसलिए सर्दी के इस मौसम में न केवल स्थानीय लोग बल्कि अन्य राज्यों से भी लोग शिमला आकर ऊनी वस्त्रों की खरीदारी करते हैं।