केंद्रीय जांच एजेंसिज़ की तमाम चेतावनी के बावज़ूद छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने आज जमकर आतंक मचाया। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया जिसमें 15 पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गयी । य़े हमला ठीक उसी झीरम घाटी में हुआ जहां मई महिने में भी ऐसा ही हमला हुआ था।