भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानि एबीवीपी ने 18 साल के बाद शनिवार को आए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानि डूसू चुनाव में सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की है। एबीवीपी ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई को हराकर सभी चारों पद अपने नाम कर लिए हैं।