प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे में ही दोनों देशों के बीच रिश्तों की गर्मजोशी में जिस ताज़गी का संचार हुआ है, वो इस दौरे में कई मौके पर दिखा। न केवल आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतवासी, न केवल आस्ट्रेलिया का जनमानस बल्कि कई मौके पर आस्ट्रेलिया के राजनीतिक नेतृत्व ने अपने शब्दों और अपने देह भाषा के जरिए इसके संकेत भी दिए। पेश है कैनबरा से डीडी न्यूज की ये खास एक रिपोर्ट।