यूपी में उन्नाव जिले के परियर गांव स्थित गंगा घाट पर मंगलवार को अचानक 104 शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने आनन-फानन में शवों को दोबारा दफन करवाना शुरू कर दिया लेकिन भाजपा के लोगों ने इस का विरोध किया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।