दिल्ली में आज का दिन रैलियों के रैले के नाम रहा। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी सहित कई पार्टियों की दिल्ली में रैलियां हुईं। दिल्ली की सत्ता पर कब्जे की इस जंग में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों के 120 सांसदों को उतारकर तूफानी ताकत झोंक दी है। इसके अलावा रैलियों और दूसरी रणनीतियों से बीजेपी अपनी किलेबंदी कर रही है।