भारत मौसम विज्ञान विभाग आज अपना 140वां स्थापना दिवस मना रहा है। 15 जनवरी 1875 को स्थापित मौसम विभाग ने हालिया वर्षों में मौसम से जुड़ी कई सटीक भविष्यवाणियां की हैं। विभाग के स्थापना दिवस के मौके पर आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शामिल हुए।