इस बार के गणतंत्र दिवस परेड समारोह में राजपथ पर कुल 25 झांकियां देखने को मिलेंगी। इसमें 16 झांकियां राज्यों से और 9 झांकियां मंत्रालयों और विभागों की होंगी। इन झांकियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने को मिलेंगे। हर राज्य और विभाग की झांकी की अपनी अलग थीम है।