सरकार ने वर्ष 2015-16 को जल क्रांति वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। नई दिल्ली में इंडिया वाटर वीक के समापन समारोह में बोलते हूए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने ये घोषणा की। बाद में डी डी न्यूज से बात करते हूए उन्होने कहा कि सरकार आने वाले कुछ समय में जल प्रबंधन के क्षेत्र में सुधार लाने वाली है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि गंगा की सफाई के लिए सरकार जल्द ही उसमें मिलने वाले 114 नालों को बंद करेगी।