दिल्ली में छिड़ी सत्ता की जंग में आज भारतीय जनता पार्टी ने सवालों की दूसरी किश्त जारी की। पांच सवाल बनाम केजरीवाल। आज के सवालों के जरिए बीजेपी ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर फिर निशाना साधा और अब तक जिन्हें उनकी मजबूत नस कहा जाता था, उसे ही दबाने की कोशिश की।