शायद आप ये जानकर चौंक जाएं कि पिछले पांच सालों में देश में 9 हजार मरीजों के शरीर में HIV संक्रमित खून चढ़ाया जा चुका है। ये बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है आरटीआई के जरिए। आरटीआई के जरिए पूछे गए एक सवाल के जवाब में नेशनल एड्स कंट्रोल प्रोग्राम NACO ने ये आंकड़ा मुहैया कराया है, सबसे ज्यादा 1100 केस यूपी में हुए हैं। जबकि गुजरात दूसरा और एक हजार केस के साथ महाराष्ट्र का नंबर तीसरा है।