मिस्र में एक राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह में 98.1 फीसदी लोगों ने देश के नए संविधान को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस जनमत संग्रह को सेना प्रमुख जनरल अब्दुल फतह अल सिसी के राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं पर मत विभाजन के रूप में भी देखा जा रहा है। द सुप्रीम इलेक्टोरल कमिटी ने ऐलान किया कि राष्ट्रीय चार्टर के नए मसौदे को 98.1 फीसदी लोगों ने मंजूरी दी।